भूमिहीन मजदूरों को बड़ी राहत: 10 हजार रुपये सीधे खाते में, 25 मार्च को वितरण

0
35

रायपुर राज्य सरकार द्वारा दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना के तहत इस वर्ष करीब 5 लाख भूमिहीन हितग्राहियों को बड़ी राहत दी जा रही है। प्रत्येक पात्र हितग्राही के खाते में 10,000 रुपये की राशि सीधे ट्रांसफर की जाएगी।

इस योजना के तहत राशि का वितरण 25 मार्च को बलौदाबाजार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया जाएगा। इसके लिए राज्य सरकार ने लगभग 496 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।

सरकार द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लाभार्थियों की सूची में 22 हजार से अधिक बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं, जिससे आदिवासी समुदाय को भी सीधा लाभ मिलेगा।

यह योजना खास तौर पर उन ग्रामीण परिवारों के लिए बनाई गई है, जिनकी आय का मुख्य स्रोत मजदूरी है। सरकार का उद्देश्य ऐसे परिवारों को आर्थिक सहायता देकर उनकी आजीविका को मजबूत करना और सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना है।

इस पहल से प्रदेश के लाखों मजदूर परिवारों को आर्थिक संबल मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here