छत्तीसगढ़ में भी दिखेगा तूफान मुरासु का असर, 9 जिलों में येलो अलर्ट

0
216

कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं तेज हवाएं

रायपुर । तूफान मुरासु का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी वर्षा होने की चेतावनी जारी की गई है।

 इन 9 जिलों में येलो अलर्ट

मौसम विभाग ने बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर, नारायणपुर, धमतरी और गरियाबंद जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

गरज-चमक के साथ तेज हवाओं की आशंका

मौसम विभाग के अनुसार बारिश के दौरान गरज-चमक के साथ बिजली गिरने की आशंका है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। कुछ स्थानों पर भारी से अतिभारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here