दीपावली से पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन की सख्ती, मिठाई दुकानों और होटलों का सघन निरीक्षण

0
7

मनेन्द्रगढ़ में हजारी होटल से खोवा और पैराडाइज फूड पॉइंट से मिक्स्ड ग्रेवी मसाले का नमूना लिया, जांच के लिए भेजा प्रयोगशाला

एमसीबी। दीपावली पर्व के मद्देनजर आम नागरिकों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने जिले में सघन जांच अभियान शुरू किया है। नियंत्रक दीपक अग्रवाल के निर्देश तथा कलेक्टर संतन देवी जांगड़े और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मार्गदर्शन में विभागीय टीम मिठाई दुकानों, होटलों और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का लगातार निरीक्षण कर रही है।

 मिठाई दुकानों और निर्माण स्थलों की जांच

इसी कड़ी में 2 नवंबर को मनेन्द्रगढ़ शहर की विभिन्न मिठाई दुकानों और निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और निर्माण प्रक्रिया की जांच की गई।

मिठाई विक्रेताओं को बाहर से खोवा खरीदते समय पक्का बिल लेने और घटिया गुणवत्ता वाली मिठाइयों की खरीदी से बचने के निर्देश दिए गए।

दो खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे

निरीक्षण के दौरान हजारी होटल से खोवा का नमूना लिया गया। वहीं, प्राप्त शिकायत के आधार पर पैराडाइज फूड पॉइंट से मिक्स्ड ग्रेवी मसाले का नमूना संकलित किया गया। दोनों नमूनों को गुणवत्ता और शुद्धता की जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

मिलावट रोकने अभियान रहेगा जारी

खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के दौरान मिलावटी और अमानक खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए निरीक्षण अभियान लगातार जारी रहेगा। विभाग ने खाद्य कारोबारियों से निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की है।

साथ ही नागरिकों से खाद्य सामग्री खरीदते समय उसकी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और मिलावट की आशंका होने पर विभाग को शिकायत करने की अपील की गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here