कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार कोच में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

0
3

पटियाला के सराय बंजारा के पास हुआ हादसा, समय रहते ट्रेन से निकाले गए यात्री; किसी के हताहत होने की सूचना नहीं


चंडीगढ़। पंजाब के पटियाला जिले में शुक्रवार दोपहर बड़ा रेल हादसा टल गया। राजपुरा के पास सराय बंजारा क्षेत्र में अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस के चार डिब्बों में आग लग गई। चलती ट्रेन में आग और धुएं का गुबार देखकर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, समय रहते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

इंजन से पांचवें कोच के आसपास लगी आग

जानकारी के मुताबिक, ट्रेन संख्या 12508 शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे सराय बंजारा के पास पहुंची थी। इसी दौरान इंजन से पांचवें कोच के आसपास आग लग गई। देखते ही देखते आग आसपास के डिब्बों तक फैल गई। कुछ रिपोर्टों में आग की शुरुआत पैंट्री कार से होने की आशंका जताई गई है।

आग और घना धुआं देखकर यात्रियों ने ट्रेन से उतरकर सुरक्षित स्थानों की ओर जाना शुरू कर दिया। चेतावनी मिलते ही ट्रेन को रोककर यात्रियों को बाहर निकाला गया।

रेलवे, पुलिस और दमकल टीम ने संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी, पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। पटियाला के उपायुक्त हिमांशु अग्रवाल के अनुसार, शुरुआती जानकारी में आग पैंट्री कार से शुरू होकर आसपास के डिब्बों तक फैलने की बात सामने आई थी। उन्होंने बताया कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

उच्चस्तरीय जांच के आदेश

आग लगने के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। रेलवे ने घटना की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। जांच में आग लगने की वजह और हुए नुकसान का आकलन किया जाएगा।

दीपावली के आसपास त्योहारों के कारण ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए इस घटना ने रेल सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। राहत की बात यह रही कि समय रहते यात्रियों को सुरक्षित निकाल लिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here