चौथे हफ्ते में भी ‘धुरंधर’ का जलवा बरकरार

0
111

मुंबई । रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 25वें दिन थोड़ी गिरावट के बावजूद ₹700 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। फिल्म ने अब दुनिया भर में कुल ₹1,065 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और दीपिका पादुकोण की ‘कल्कि 2898 AD’ और शाहरुख खान की ‘पठान’ को पीछे छोड़ दिया है। चौथे सप्ताह के चौथे सोमवार को फिल्म ने ₹10.50 करोड़ कमाए, जिससे कुल घरेलू कमाई ₹701 करोड़ हो गई।

वहीं, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ के कलेक्शन में पांचवें दिन गिरावट आई और यह केवल ₹1.75 करोड़ ही कमा पाई। फिल्म का कुल कलेक्शन अब ₹25.25 करोड़ है।

जेम्स कैमरन की हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने 11वें दिन ₹4.75 करोड़ कमाए और भारत में कुल कलेक्शन ₹142.65 करोड़ हो गया। दिलीप की फिल्म ‘भा. भा. बा.’ ने 12वें दिन लगभग ₹17 लाख कमाए और कुल कलेक्शन अब ₹22.72 करोड़ हो गया है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here