केरल विधानसभा चुनाव: भाजपा ने 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की

0
38

नई दिल्लीभारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए 11 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इन नामों को अंतिम रूप दिया है।

जारी सूची में प्रमुख उम्मीदवारों में कोवलम सीट से टी. एन. सुरेश, पीरुमाडे से वी. राथीश, मावेलिक्कारा से अजीमोन, अरुविक्कारा से विवेक गोपन और चावरा से के. आर. राजेश शामिल हैं।

पार्टी ने इन उम्मीदवारों के चयन के साथ राज्य में चुनावी तैयारियों को और तेज कर दिया है।

गौरतलब है कि केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा के लिए 9 अप्रैल को मतदान होगा, जबकि 4 मई को मतगणना की जाएगी। भाजपा राज्य में अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत करने के प्रयास में लगातार रणनीतिक कदम उठा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here