
क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग को मजबूत करने पर होगी चर्चा, भारत सहित सदस्य देशों के बीच साझेदारी बढ़ाने पर जोर
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जेपी नड्डा बिम्सटेक स्वास्थ्य मंत्रियों की पहली ऐतिहासिक बैठक में शामिल होने के लिए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंच गए हैं। उनकी यह यात्रा क्षेत्रीय स्वास्थ्य सहयोग को मजबूत करने और साझा जनस्वास्थ्य प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं में सहयोग बढ़ाने पर जोर
इस बैठक के माध्यम से भारत, श्रीलंका और अन्य बिम्सटेक सदस्य देशों के बीच स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में सहयोग और साझेदारी को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।
बैठक में क्षेत्रीय स्तर पर स्वास्थ्य संबंधी साझा प्राथमिकताओं और आपसी सहयोग को आगे बढ़ाने के मुद्दों पर चर्चा होगी।









