भारत-न्यूजीलैंड तीसरा वनडे: बारिश के कारण टॉस में देरी, भारत ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

0
7
Nby

हैमिल्टन के सेडन पार्क में बारिश के चलते मुकाबला देर से शुरू, 40 ओवर का होगा मैच; टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे

नई दिल्ली । भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। बारिश के कारण मैच का टॉस निर्धारित समय पर नहीं हो सका। मौसम में कुछ सुधार के बाद टॉस हुआ, जिसमें भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने जीत दर्ज कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश और गीले मैदान के कारण मुकाबले को 40-40 ओवर का कर दिया गया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

सीरीज जीतने के इरादे से उतरी टीम इंडिया

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाए हुए है। टीम इंडिया की नजर तीसरा मैच जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर है। भारत ने ऑकलैंड और वेलिंगटन में बारिश से प्रभावित मुकाबलों में न्यूजीलैंड को हराया था।

न्यूजीलैंड के लिए करो या मरो का मुकाबला

मिचेल सेंटनर की कप्तानी वाली न्यूजीलैंड टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है। लगातार दो हार के बाद टीम के सामने सीरीज में वापसी की चुनौती है। घरेलू मैदान पर खेल रही न्यूजीलैंड की टीम जीत दर्ज कर सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगी।

बारिश ने फिर डाली खलल

हैमिल्टन में पिछले कई घंटों से बारिश के कारण मैदान तैयार करने में परेशानी हुई। बीच में बारिश रुकने पर ग्राउंड स्टाफ ने कवर्स हटाकर मैदान को खेलने योग्य बनाने का प्रयास किया, लेकिन दोबारा बारिश होने से खेल प्रभावित हुआ। अंततः मुकाबले को सीमित ओवरों के साथ शुरू किया गया।

टी20 सीरीज में भी भारत ने न्यूजीलैंड को 3-2 से हराया था। अब वनडे सीरीज में भी भारतीय टीम अपनी बढ़त बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here