देश-विदेश में धूमधाम से मनाई जा रही दीपावली, राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने दी शुभकामनाएं

0
62
Nby

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश, राष्ट्रपति मुर्मु ने पर्यावरण संरक्षण और आपसी भाईचारे की अपील की


रायपुर । रोशनी का पर्व दीपावली देश और विदेश में श्रद्धा, उल्लास और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। घरों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों को रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों से सजाया गया है। इस पावन अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों सहित विदेशों में रह रहे भारतीयों को दीपावली की शुभकामनाएं दी हैं।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

प्रधानमंत्री ने दी सुख-समृद्धि की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर वीडियो संदेश जारी कर देशवासियों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय का संदेश देता है। प्रधानमंत्री ने सभी नागरिकों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

प्रधानमंत्री इस वर्ष भी सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। जवानों के साथ त्योहार मनाने की उनकी परंपरा इस बार भी जारी रहेगी।

राष्ट्रपति मुर्मु ने दिया एकता और भाईचारे का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि दीपावली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह पर्व समाज में सकारात्मकता, सद्भाव और एकता का संदेश देता है।

राष्ट्रपति ने नागरिकों से पर्यावरण की रक्षा करने, आपसी भाईचारा मजबूत बनाने और विकसित भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

दीपावली का पर्व प्रकाश, आशा और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। यह त्योहार लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और खुशियां साझा करने की प्रेरणा देता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here