
शारजाह टेस्ट में दोनों टीमों ने बनाए 1500 से अधिक रन, मुकाबले में लगे छह शतक और एक दोहरा शतक
नई दिल्ली। अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ। शारजाह में हुए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने मिलकर 1500 से अधिक रन बनाए, लेकिन सपाट पिच के कारण गेंदबाजों को खास सफलता नहीं मिल सकी और मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया।
दोनों टीमों ने पहली पारी में बनाए बड़े स्कोर
जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 504 रन बनाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 514 रन बनाकर 10 रन की बढ़त हासिल की।
इसके बाद जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी में पांच विकेट के नुकसान पर 523 रन बनाए। इस दौरान अनुभवी बल्लेबाज क्रेग एर्विन और हरफनमौला खिलाड़ी वेस्ली मधेवेरे ने नाबाद 206 रन की साझेदारी की।
पिच के कारण नहीं निकला नतीजा
मुकाबले में कुल छह शतक और एक दोहरा शतक देखने को मिला। हालांकि, सपाट पिच पर गेंदबाजों को मदद नहीं मिली। जिम्बाब्वे ने दूसरी पारी घोषित नहीं करने का फैसला किया, जिसके चलते अफगानिस्तान को लक्ष्य का पीछा करने का पर्याप्त अवसर नहीं मिला और मैच ड्रॉ पर समाप्त हुआ।










