रायपुर।
नए साल 2026 की शुरुआत छत्तीसगढ़ी फिल्म प्रेमियों के लिए रोमांच, प्रेम, एक्शन और हॉरर से भरपूर होने जा रही है। डी.आर. धनकर प्रोडक्शंस के बैनर तले निर्मित बहुप्रतीक्षित छत्तीसगढ़ी फीचर फिल्म “का तै मोला मोहनी मार दिये रे” आगामी 2 जनवरी 2026 को प्रदेश भर के सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शन के लिए तैयार है।
यह फिल्म एक फुल एंटरटेनमेंट पैकेज है, जिसमें हॉरर, लव स्टोरी, एक्शन और ड्रामा का अनोखा संगम देखने को मिलेगा। छत्तीसगढ़ी लोक-संवेदना, आधुनिक प्रस्तुति और दमदार कहानी के साथ यह फिल्म दर्शकों को एक नया सिनेमाई अनुभव देने का दावा करती है।
फिल्म के निर्माता डोनेश्वर राम धनकर, उमेश कुमार चौहान और संजय चौहान हैं, जबकि निर्देशन, पटकथा, स्क्रीनप्ले और संवाद की जिम्मेदारी उमेश कुमार चौहान ने संभाली है।
एडिटिंग, वीएफएक्स और डीओपी का कार्य संजय चौहान द्वारा किया गया है, जिससे फिल्म तकनीकी रूप से और भी सशक्त बनकर उभरी है।
फिल्म का संगीत पक्ष इन दिनों दर्शकों के बीच खासा चर्चित हो चुका है।
पार्वेज़ खान (करिश्मा स्टूडियो) द्वारा तैयार किया गया बैकग्राउंड म्यूजिक और म्यूजिक अरेंजमेंट तथा उमेश कुमार चौहान के संगीत निर्देशन में बने गीतों को दर्शकों और श्रोताओं द्वारा काफ़ी पसंद किया जा रहा है।
उमेश चौहान और लक्ष्मण जगत द्वारा लिखे गए गीत छत्तीसगढ़ी मिट्टी की खुशबू और आधुनिक भावनाओं का सुंदर मेल प्रस्तुत करते हैं, जो रिलीज़ से पहले ही फिल्म के प्रति उत्साह बढ़ा रहे हैं।
हॉरर प्रभाव को सजीव बनाने के लिए हॉरर मेकअप और एक्शन की कमान संजय चौहान ने संभाली है।
कोरियोग्राफी: उमेश कुमार चौहान
लाइटिंग: जय बंजारे
पब्लिसिटी डिजाइन: मंडल ग्राफिक्स
फिल्म का म्यूजिक और पोस्ट-प्रोडक्शन
स्वप्निल डिजिटल स्टूडियोज, रायपुर (छत्तीसगढ़) में किया गया है।
फिल्म में उमेश कुमार चौहान, अनामिका यादववंशी, रजनी निराला, साधना मांडे, शुभम साहू, जितेंद्र शर्मा, शांतनु दिवाकर, शशि साहू, विनिता गांधारव, हर्ष देवांगन, सूरज मणिकपुरी, वर्षा देवांगन, सोनिया बाई साहू, नीलम सोनी, पंचराम खोसले, मुकेश डोंगरे, राजा सिसोदिया, विवेक टंडन, इंद्रमान वर्मा, महेश यादव, प्रिया मिश्रा, कुमुद मिश्रा सहित कई कलाकार नजर आएंगे।
फिल्म के डिस्ट्रिब्यूटर तरुण सोनी (मा फिल्म्स) हैं, जबकि फिल्म प्रमोशन की जिम्मेदारी नवीन मालेकर ने संभाली है। सोशल मीडिया मैनेजमेंट अंकित कुशवाहा द्वारा किया जा रहा है।

निर्माताओं का कहना है कि फिल्म का संगीत, कहानी और हॉरर-ड्रामा का मिश्रण इसे नए साल की सबसे चर्चित छत्तीसगढ़ी फिल्मों में शामिल करेगा।
2 जनवरी 2026 — तारीख याद रखिए,
छत्तीसगढ़ी सिनेमा के इस बड़े मनोरंजक धमाके के लिए।























