मंदिर हसौद के मिवान स्टील प्लांट में लगी आग पर काबू, कारणों की जांच जारी

0
145

रायपुर के समीप मंदिर हसौद स्थित मिवान स्टील लिमिटेड संयंत्र में मंगलवार को लगी भीषण आग पर करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया था।

घटना की सूचना मिलते ही रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here