राजनांदगांव में HPV टीकाकरण अभियान को मिला उत्साहजनक प्रतिसाद

0
8

10,577 के लक्ष्य में से 7,789 किशोरियों को लगा टीका, अब तक 73.64 प्रतिशत लक्ष्य पूरा


राजनांदगांव जिले में किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे HPV टीकाकरण अभियान को अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में निर्धारित 10,577 किशोरियों के लक्ष्य के मुकाबले अब तक 7,789 किशोरियों का टीकाकरण किया जा चुका है। यह कुल लक्ष्य का 73.64 प्रतिशत है।

टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिक्षा विभाग और शासकीय एवं निजी विद्यालयों के प्राचार्यों के साथ समन्वय किया जा रहा है। पात्र किशोरियों और उनके अभिभावकों तक टीकाकरण से जुड़ी जानकारी पहुंचाने के साथ उन्हें इसके महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

स्वास्थ्य विभाग का प्रयास है कि जिले की सभी पात्र किशोरियों का टीकाकरण पूरा कर शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया जाए। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, एएनएम, मितानिन, शिक्षक और विद्यालय प्रबंधन मिलकर अभियान को आगे बढ़ा रहे हैं।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने सभी संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों, एएनएम, मितानिनों, प्राचार्यों और शिक्षकों से आपसी समन्वय के साथ काम करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि HPV टीकाकरण सर्वाइकल कैंसर से बचाव की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने पात्र किशोरियों के अभिभावकों से अपील की कि वे समय पर अपनी बेटियों का HPV टीकाकरण करवाएं और अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य शेष पात्र किशोरियों का टीकाकरण पूरा कर जिले को शत-प्रतिशत उपलब्धि तक पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here