
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के मध्य जोन अंतर्गत गोलबाजार थाना में ई-मालखाना प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इसका उद्घाटन अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित कांबले ने किया।
ई-मालखाना के माध्यम से अपराधों और अन्य मामलों में जब्त किए गए माल-मशरूका का सुरक्षित, वैज्ञानिक और डिजिटल प्रबंधन किया जाएगा। इससे जब्त संपत्तियों का रिकॉर्ड अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और तकनीक आधारित होगा।
नई व्यवस्था में जब्त संपत्तियों की डिजिटल एंट्री और ‘चेन ऑफ कस्टडी’ का स्पष्ट रिकॉर्ड उपलब्ध रहेगा, जिससे न्यायालयीन प्रक्रियाओं में भी पारदर्शिता और दक्षता बढ़ेगी।
पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि कोतवाली थाना के बाद अब गोलबाजार में ई-मालखाना शुरू किया गया है और आगे अन्य थानों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, ताकि पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं नागरिक हितैषी बनाया जा सके।

















