रायपुर में 10.345 किलो गांजा जब्त, नशा तस्करी के आरोप में युवक गिरफ्तार

0
10

रेलवे स्टेशन के पीछे कार्रवाई, 5.17 लाख रुपये का गांजा बरामद


रायपुर। राजधानी में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गुढ़ियारी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 10 किलो 345 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी रेलवे स्टेशन के पीछे काली मंदिर के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहा था।

मुखबिर की सूचना पर दबिश

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बैग में गांजा लेकर बिक्री की तैयारी में है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान गुढ़ियारी निवासी 32 वर्षीय दौलत सहारे के रूप में हुई।

बैग से मिला 10.345 किलो गांजा

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से 10 किलो 345 ग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 5.17 लाख रुपये बताई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पहले भी कई मामलों में जा चुका है जेल

पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी जुआ अधिनियम, आबकारी अधिनियम और नारकोटिक एक्ट से जुड़े करीब आधा दर्जन मामलों में जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी गांजा कहां से लाता था और इसे किन लोगों तक पहुंचाता था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here