वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने भरी आखिरी उड़ान, 40 साल से अधिक के फ्लाइंग करियर का यादगार पड़ाव

0
110

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने सेवानिवृत्ति से पहले HJT-16 किरण Mk-1 विमान में अपनी आखिरी उड़ान भरी। करीब 55 मिनट की इस उड़ान में उनके पहले फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर विंग कमांडर वी.एस. कोचर (सेवानिवृत्त) भी उनके साथ मौजूद रहे।

एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 28 जनवरी 1984 को अपनी पहली उड़ान भरी थी। चार दशक से अधिक लंबे उनके उड़ान करियर में यह आखिरी उड़ान एक यादगार अवसर बन गई। इस दौरान उनके साथ उनके शुरुआती फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर की मौजूदगी ने इस पल को और खास बना दिया।

इसी महीने के अंत में सेवानिवृत्त होने जा रहे वायुसेना प्रमुख ने इस उड़ान के साथ अपने लंबे फ्लाइंग करियर के एक महत्वपूर्ण अध्याय को पूरा किया। उनकी यह उड़ान भारतीय वायुसेना में उनके लंबे अनुभव और विमान उड़ाने के प्रति उनके जुड़ाव की यादगार झलक रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here