सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलरों पर कार्रवाई, 25 चालान और 3 चालकों पर FIR

0
197

रायपुर यातायात थाना टाटीबंध और थाना आमनाका पुलिस ने सोमवार को हीरापुर मार्ग, बिलासपुर रोड और टाटीबंध चौक के आसपास सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े ट्रक और ट्रेलरों के खिलाफ संयुक्त विशेष अभियान चलाया।

कार्रवाई के दौरान सड़क पर यातायात बाधित करने और नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े भारी वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत 25 चालान किए गए।

इसके अलावा, 3 भारी वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए थाना आमनाका में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 के तहत FIR दर्ज की गई।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से सड़क पर अनधिकृत पार्किंग न करने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है, ताकि आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम यातायात व्यवस्था उपलब्ध कराई जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here