सालेम इंग्लिश स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ विशेष योगाभ्यास

0
65

सालेम इंग्लिश स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हुआ विशेष योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को सालेम इंग्लिश स्कूल में विशेष योगाभ्यास का कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर शाला के शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र-छात्राएं तथा अन्य सदस्य उत्साह और उमंग के साथ शामिल हुए।सर्वप्रथम प्रभारी प्राचार्या श्रीमती रूपिका लॉरेंस ने योग दिवस की बधाई दी।
*शाला की शिक्षिकाओं श्रीमती मेनेका‌ जॉर्ज, श्रीमती रश्मि जोगी , श्रीमती नीतू पीटर और श्रीमती रीना एहसान के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने योगासनों की प्रभावशाली प्रस्तुति दी । श्रीमती मेनेका जॉर्ज ने प्राणायाम तथा विभिन्न योगासनों के निर्देशन का दायित्व‌ बखूबी निभाया*।
व्यायाम शिक्षक श्री देवव्रत सिन्हा और नवीन दास ने योग के शारीरिक और मानसिक लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि नियमित योगाभ्यास से शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और एकाग्रता बढ़ती है।
*विद्यार्थियों ने शिक्षकों के मार्गदर्शन में सूर्य नमस्कार ,ताड़ासन , भुजंगासन , वज्रासन,अनुलोम विलोम जैसे आसनों और प्राणायाम का अभ्यास किया और योग के महत्व को समझा*। प्रभारी प्राचार्या श्रीमती लॉरेंस ने कहा योग भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है जो न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है बल्कि मन और आत्मा को भी संतुलित करता है ।इसे अपने दैनिक जीवन में सभी को अपनाना चाहिए।
कार्यक्रम में बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और योग के प्रति उनका उत्साह देखते ही बनता था। सूर्य नमस्कार से आरंभ हुए कार्यक्रम का समापन प्राणायाम और ध्यान के सत्र के साथ हुआ जिसमें सभी ने एक साथ शांति और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव किया ।इस आयोजन ने न केवल योग के प्रति जागरूकता बढ़ाई बल्कि स्कूल के बच्चों और शिक्षकों में एकजुटता और स्वस्थ जीवन शैली के प्रति प्रेरणा का संचार भी किया।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here