आरडीए अध्यक्ष नन्द कुमार साहू ( नंदे भैया ) हुए वृक्षारोपण अभियान में शामिल

0
230

रविवार 22 जून को कौशल्या माता विहार सेक्टर 4 स्थित कमल हाइट्स रेसिडेंशियल कोऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया जिसमें रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष नन्द कुमार साहू ( नंदे भैया) बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए , उनके साथ लालपुर के पार्षद विनय प्रताप सिंह ध्रुव और भाजपा मंडल अध्यक्ष, रायपुर ग्रामीण विधानसभा भोला प्रसाद साहू भी कार्यक्रम में शामिल हुए । नंदे भैया ने इस अवसर पर लगभग 5 पेड़ लगाए । उन्होंने ऋषि मुनियों के जमाने से वृक्षारोपण की परंपरा का बखान करते हुए वृक्षों की आयुर्वेदिक चिकित्सा से लेकर , धार्मिक और आर्थिक महत्ता पर प्रकाश डाला। हर्बल स्टेट के रूप में विख्यात छत्तीसगढ़ महतारी के दामन को हरियाली से सजाने के लिए उन्होंने सभी लोगों को 2 पेड़ लगाकर उनकी सेवा करने की अपील की । साथ ही संगठित होकर किए जा रहे प्रयासों के लिए उन्होंने सोसायटी के कार्यों की सराहना करते हुए समय समय पर आने वाले आकस्मिक समस्याओं के समाधान हेतु सोसायटी के साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया ।

इस अवसर पर सोसायटी की अध्यक्ष पूजा मिश्रा, विकास मिश्रा, उपाध्यक्ष राजीव त्रिपाठी , पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश पांडेय, सचिव प्रद्युम्न बिस्वाल, कोषाध्यक्ष दिनेश अलोने सहित भारी संख्या में सोसायटी के अन्य गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे । कार्यक्रम का संचालन अजय कुमार लहरी ने किया । इस कार्यक्रम की सबसे खाश बात यह रही कि इसकी शुरुआत और समापन दोनो मुख्य अतिथि द्वारा वृक्षारोपण से हुआ , तीन घंटे तक चले इस वृक्षारोपण अभियान में लगभग 200 पौधे लगाए गए ।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here