बीजापुर मुठभेड़ में 18 माओवादी मारे गए, DRG के तीन जवान शहीद

0
95

बीजापुर । बीजापुर जिले में बुधवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई बड़ी मुठभेड़ में अब तक 18 माओवादी मारे जा चुके हैं। घटनास्थल से सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। वहीं इस कार्रवाई में DRG के तीन जवान शहीद हुए। शहीद जवानों को आज बीजापुर–गंगालूर मार्ग स्थित पुलिस लाइन के शहीद वाटिका परिसर में अंतिम सलामी दी गई।

मुठभेड़ में बरामद हथियार

सुरक्षा बलों ने मौके से SLR, INSAS और 303 राइफलें बरामद की हैं। DRG के दो घायल जवानों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ऑपरेशन में DRG, STF, कोबरा और CRPF की संयुक्त टीम शामिल रही। एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि इलाके में सर्च अभियान जारी है और अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।

कुख्यात नक्सली कमांडर वेल्ला मोडियम ढेर

मुठभेड़ में नक्सलियों के गंगालूर एरिया कमेटी के प्रमुख और संगठन के इंटेलीजेंस विंग के कमांडर वेल्ला मोडियम उर्फ मंगू मोडियम को भी मार गिराया गया। वेल्ला कई बड़ी वारदातों का मास्टरमाइंड था, जिसमें पेद्दाकोरमा में एक नाबालिग, एक छात्र और एक ग्रामीण की हत्या शामिल है। वेल्ला के साथ कुल 15 नक्सली मारे गए।

शहीद जवानों के नाम

प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी, DRG बीजापुर

आरक्षक दुकारू गोंडे, DRG बीजापुर

जवान रमेश सोड़ी, DRG बीजापुर

बीजापुर के गंगालूर इलाके में चल रहा यह ऑपरेशन अभी भी जारी है और मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here