सलमान-आमिर ने काजोल और ट्विंकल के नए शो के प्रीमियर में मचाया धमाल

0
73

मुंबई । प्राइम वीडियो का नया अनस्क्रिप्टेड ओरिजिनल टॉक शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ इस हफ्ते धमाकेदार अंदाज़ में लॉन्च हो रहा है। शो के पहले एपिसोड में बॉलीवुड के सुपरस्टार्स सलमान खान और आमिर खान गेस्ट बनकर पहुंचे और उन्होंने एंटरटेनमेंट का पूरा तड़का लगाया।

शो में दोनों सितारों ने अपने पसंदीदा खाने के साथ मज़ेदार ब्रेकफास्ट किया, हल्की-फुल्की बातचीत की और मज़ेदार गेम खेले। नतीजा यह रहा कि पहला ही एपिसोड पूरे सीज़न के लिए हंसी और दोस्ती का टोन सेट कर गया।

बातचीत के दौरान सलमान और आमिर ने अपनी पहली फिल्म के अनुभवों को याद किया, स्कूल के दिनों की बातें साझा कीं और अपनी दोस्ती से जुड़ी कई मज़ेदार कहानियाँ भी सुनाईं। दोनों की केमिस्ट्री और हल्की-फुल्की नोकझोंक ने दर्शकों को उनका असली अंदाज़ दिखाया।

https://www.instagram.com/p/DO5FyVYFfVT/

शो की होस्ट काजोल और ट्विंकल खन्ना का मकसद हर मेहमान के असली व्यक्तित्व को सामने लाना है, और इस प्रीमियर एपिसोड में वह पूरी तरह कामयाब रहीं।

“टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल” का प्रीमियर 25 सितंबर को होगा और यह 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में देखा जा सकेगा। शो का नया एपिसोड हर गुरुवार रिलीज़ किया जाएगा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here