पीएम मोदी और मैं निपट लेंगे…ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान

0
149

पीएम मोदी और मैं निपट लेंगे…ईरान से जंग को बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान

नई दिल्ली, 26 मार्च — प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच पश्चिम एशिया में जारी तनाव को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हुई है। दोनों नेताओं ने क्षेत्र की मौजूदा स्थिति पर चर्चा करते हुए शांति और स्थिरता बनाए रखने पर जोर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जानकारी देते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप का फोन आया था, जिसमें पश्चिम एशिया की स्थिति पर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत तनाव कम करने और जल्द से जल्द शांति बहाल करने के पक्ष में है।

प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य का खुला, सुरक्षित और सुलभ रहना वैश्विक स्तर पर अत्यंत आवश्यक है। यह मार्ग दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए अहम माना जाता है।

बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि क्षेत्र में बढ़ते भू-राजनीतिक जोखिमों के बीच आपसी संपर्क बनाए रखना जरूरी है, ताकि शांति और स्थिरता के प्रयासों को आगे बढ़ाया जा सके।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की सराहना करते हुए उन्हें “परिणाम देने वाले नेता” बताया। भारत में अमेरिकी दूतावास के जरिए जारी संदेश में ट्रंप ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध भविष्य में और मजबूत होंगे।

ट्रंप ने कहा कि दोनों देश वैश्विक चुनौतियों से निपटने में सहयोग बढ़ा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है।

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी बताया कि दोनों नेताओं के बीच बातचीत में मध्य पूर्व की बदलती स्थिति की समीक्षा की गई। इसमें विशेष रूप से होर्मुज जलडमरूमध्य को निर्बाध बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया गया।

इस बीच, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच एक महत्वपूर्ण घोषणा की है। उन्होंने ईरान के ऊर्जा ढांचे पर हमलों को 10 दिनों के लिए टालने का फैसला किया है।

ट्रंप के अनुसार, यह निर्णय ईरान के अनुरोध पर लिया गया है और अब यह रोक 6 अप्रैल 2026 तक लागू रहेगी। उन्होंने कहा कि तेहरान के साथ बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।

हालांकि, ट्रंप ने कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की आलोचना भी की और कहा कि वार्ता को लेकर गलत जानकारी फैलायी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि बातचीत “बहुत अच्छी” चल रही है।

मौजूदा हालात में यह बातचीत और फैसले वैश्विक ऊर्जा बाजार और अंतरराष्ट्रीय राजनीति के लिहाज से बेहद अहम माने जा रहे हैं।

महिला की शिकायत पर आईपीएस अधिकारी रतन लाल डांगी निलंबित, छत्तीसगढ़ सरकार की कार्रवाई

नीरव मोदी प्रत्यर्पण मामले में भारत को बढ़त, आगे की कानूनी प्रक्रिया पर टिकी नजर

IPL 2026: रायपुर में 10 और 13 मई को खेले जाएंगे बड़े मुकाबले, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

Samsung ने भारत में लॉन्च की Galaxy Book 6 सीरीज, AI फीचर्स, Intel Core Ultra प्रोसेसर और प्रीमियम स्पेसिफिकेशन के साथ एंट्री

प्री-मानसून का बदला मिजाज 28 से 31 मार्च तक भारी बारिश का अलर्ट, कई राज्यों में सतर्कता जरूरी ?

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here