
रायपुर के समीप मंदिर हसौद स्थित मिवान स्टील लिमिटेड संयंत्र में मंगलवार को लगी भीषण आग पर करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद काबू पा लिया गया। आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था और धुएं का घना गुबार दूर-दूर तक दिखाई दिया था।
घटना की सूचना मिलते ही रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है तथा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



















