आमानाका से चोरी हुई एक्टिवा बरामद, युवक गिरफ्तार

0
213

रायपुर आमानाका थाना क्षेत्र से चोरी हुई एक एक्टिवा वाहन को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा आमानाका पुलिस की संयुक्त टीम ने की।

जानकारी के अनुसार, नवीन चंद्रवंशी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सरोना स्थित शराब दुकान के पास खड़ी उनकी एक्टिवा वाहन अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को चोरी की गई एक्टिवा और आरोपी के बारे में अहम सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने लक्की देवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी ने वाहन चोरी करना स्वीकार कर लिया। उसकी निशानदेही पर चोरी की गई एक्टिवा, जिसकी कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई जा रही है, बरामद कर ली गई।

गिरफ्तार आरोपी लक्की देवार (22 वर्ष) सरोना क्षेत्र का निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here