बरसात से पहले कवर्धा नगर पालिका की तैयारी तेज, नाला-नालियों की सफाई अभियान जारी

0
19

कवर्धा आगामी मानसून को देखते हुए नगर पालिका परिषद कवर्धा ने शहर में व्यापक सफाई अभियान शुरू कर दिया है। जलभराव की समस्या से बचाव और बारिश के पानी की सुचारू निकासी सुनिश्चित करने के लिए नाला-नालियों की साफ-सफाई का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी बारिश से पहले शहर के प्रमुख नालों और नालियों की सफाई कराई जा रही है। सफाई के दौरान निकलने वाले कचरे को तत्काल हटाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और बारिश का पानी बिना रुकावट बह सके।

उन्होंने सफाई कर्मचारियों को प्रतिदिन वार्डों और प्रमुख मार्गों की नालियों की सफाई करने तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नालियों के ऊपर बने अवैध चबूतरों और स्लैब को हटाकर सफाई सुनिश्चित करने तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई करने को कहा गया है।

नगर पालिका अध्यक्ष ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि नालियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा या प्लास्टिक न फेंकें, ताकि शहर को स्वच्छ और जलभराव मुक्त बनाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here