टिकरापारा में पुलिस का विशेष अभियान, 25 बदमाशों पर कार्रवाई, 13 शराबियों पर भी केस दर्ज

0
224

रायपुर थाना टिकरापारा पुलिस ने क्षेत्र में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाते हुए 25 बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करते पाए गए 13 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर टिकरापारा थाना पुलिस की दो अलग-अलग टीमों ने क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नशेड़ियों, गांजा सेवन करने वालों, चाकूबाजों और अड्डेबाजों पर विशेष निगरानी रखी गई तथा संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई।

अभियान के दौरान 25 असामाजिक तत्वों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धाराओं 170, 126 एवं 135(3) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर इस्तगासा तैयार किया गया। इसके अलावा 13 व्यक्तियों को सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते पाए जाने पर आबकारी अधिनियम की धारा 36(च) के तहत गिरफ्तार कर कार्रवाई की गई।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here