
पटना चर्चित शिक्षक और खान ग्लोबल स्टडीज के संस्थापक खान सर ने संस्थान में हुई हिंसा और कथित फायरिंग मामले में पटना सिविल कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। इस मामले में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, कोचिंग संस्थान में हुई तोड़फोड़ और फायरिंग की घटना की जांच के दौरान खान सर को भी नामजद आरोपी बनाया गया। जांच में उनके सुरक्षा गार्डों की भूमिका सामने आने के बाद पुलिस ने पहले ही दो सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार रात पुलिस टीम खान सर की गिरफ्तारी के लिए उनके कोचिंग संस्थान पहुंची थी, लेकिन वे वहां मौजूद नहीं मिले। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र संस्थान के बाहर एकत्र हो गए और पुलिस कार्रवाई का विरोध करने लगे। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को छात्रों को परिसर और आसपास के क्षेत्र से हटाना पड़ा।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है
View this post on Instagram



















