OTT रिलीज़ को लेकर बढ़ी ‘गवर्नर’ की दीवानगी, डिजिटल प्रीमियर का इंतज़ार तेज

0
11

मुंबई अभिनेता मनोज बाजपेयी की फिल्म ‘गवर्नर’ सिनेमाघरों में सराहना बटोरने के बाद अब अपनी OTT रिलीज़ को लेकर सुर्खियों में है। 1991 के भारत के आर्थिक संकट की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। अब सोशल मीडिया पर फैंस इसकी डिजिटल रिलीज़ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर OTT रिलीज़ डेट की मांग

फिल्म की OTT रिलीज़ को लेकर दर्शक लगातार सोशल मीडिया पर अपनी उत्सुकता जाहिर कर रहे हैं। कई यूज़र्स ने निर्माता विपुल अमृतलाल शाह से जल्द डिजिटल रिलीज़ की तारीख घोषित करने की अपील की है। कुछ दर्शकों का कहना है कि वे फिल्म थिएटर में नहीं देख पाए और अब परिवार के साथ OTT पर इसका आनंद लेना चाहते हैं।

दमदार कहानी और अभिनय की मिली सराहना

फिल्म में मनोज बाजपेयी ने एक ऐसे अनसुने नायक की भूमिका निभाई है, जिसने भारत को आर्थिक संकट से उबारने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मजबूत पटकथा, प्रभावशाली संवाद और मनोज बाजपेयी के अभिनय को दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

12 जून को हुई थी सिनेमाघरों में रिलीज़

‘गवर्नर’ का निर्देशन चिन्मय मंडलेकर ने किया है, जबकि इसका निर्माण विपुल अमृतलाल शाह ने किया है। फिल्म के सह-निर्माता आशिन ए. शाह हैं। कहानी और पटकथा सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने लिखी है। जावेद अख्तर के गीत और अमित त्रिवेदी के संगीत से सजी यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी। फिलहाल इसकी OTT रिलीज़ डेट की आधिकारिक घोषणा का इंतज़ार किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here