सोनम वांगचुक से अनशन खत्म करने की अपील, CJP बोली- आंदोलन को हम आगे बढ़ाएंगे

0
91

नई दिल्लीकॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ 25 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से अनशन समाप्त करने की अपील की है।

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके ने कहा कि सोनम वांगचुक के त्याग ने एक पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया है। उन्होंने उनसे स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए अनशन खत्म करने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि परीक्षा में न्याय की लड़ाई आंदोलन के जरिए आगे भी जारी रहेगी।

सोनम वांगचुक फिलहाल मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने पहले कहा था कि यदि सांसद और राजनीतिक दल यह आश्वासन दें कि संसद के मानसून सत्र में शिक्षा क्षेत्र में जवाबदेही और परीक्षा अनियमितताओं का मुद्दा उठाया जाएगा, तो वे अपना अनशन समाप्त कर देंगे।

सूत्रों के अनुसार, विपक्षी सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल भी मेदांता अस्पताल जाकर सोनम वांगचुक से मुलाकात करेगा और उन्हें अनशन समाप्त करने के लिए मनाने के साथ संसद में यह मुद्दा उठाने का भरोसा देगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here