बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान: किशोरियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण, सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

0
6

जांजगीर-चांपाबेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बलौदा विकासखंड के ग्राम सत्तीगुडी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में किशोरी बालिकाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता और साहस विकसित करना तथा संकट की स्थिति में सही निर्णय लेने के लिए उन्हें तैयार करना था।

प्रशिक्षण के दौरान छात्राओं को आत्मरक्षा के महत्व, व्यक्तिगत सुरक्षा, सतर्कता, खतरे की पहचान और महिला हेल्पलाइन सहित आपातकालीन सेवाओं के उपयोग की जानकारी दी गई। साथ ही किसी भी अनुचित घटना की स्थिति में बिना झिझक माता-पिता, शिक्षकों या संबंधित अधिकारियों को सूचना देने की सलाह दी गई।

अधिकारियों ने कहा कि आत्मरक्षा केवल शारीरिक सुरक्षा का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, मानसिक दृढ़ता, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का भी प्रभावी साधन है। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं और बड़ी संख्या में किशोरी बालिकाएं उपस्थित रहीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here