
नई दिल्लीसिक्किम के नामची जिले के समरडुंग में निर्माणाधीन सुरंग हादसे के बाद तीसरे दिन भी राहत एवं बचाव अभियान जारी है। अब तक 12 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 13 अन्य लोगों के अब भी सुरंग में फंसे होने की आशंका है।
सोमवार को राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर और मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने घटनास्थल का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने हादसे की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति (हाई लेवल कमेटी) गठित करने की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई कि हादसा भूस्खलन नहीं, बल्कि मीथेन गैस विस्फोट के कारण हुआ हो सकता है। वहीं, नामची के एसएसपी ने मीडिया में चल रही 20 मौतों की खबरों का खंडन करते हुए स्पष्ट किया कि अब तक 12 शव ही बरामद हुए हैं।
बचाव दल सुरंग में फंसे लोगों की तलाश में लगातार अभियान चला रहे हैं।


















