
मुंबई आगामी फिल्म ‘SuriyaXHombale’ की घोषणा के बाद होम्बाले फिल्म्स ने सुपरस्टार सूर्या को उनके जन्मदिन पर खास अंदाज में शुभकामनाएं दी हैं। प्रोडक्शन हाउस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर उनके सिनेमाई योगदान की सराहना की और आगामी फिल्म को लेकर उत्साह जताया।
पोस्ट में मेकर्स ने लिखा कि सूर्या का सिनेमा के प्रति जुनून हर पीढ़ी के दर्शकों को प्रेरित करता है और उनके साथ इस नए सफर का बेसब्री से इंतजार है।
‘SuriyaXHombale’ में सूर्या, कायाडू लोहार और निर्देशक टी. जे. ज्ञानवेल साथ नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण विजय किरगंदूर कर रहे हैं। मेकर्स का दावा है कि यह फिल्म दमदार कहानी और भव्य सिनेमाई अनुभव का मेल होगी।
होम्बाले फिल्म्स की आगामी फिल्मों की सूची में ‘महावतार परशुराम’, ‘सालार: पार्ट 2 – शौर्यांग पर्वम’ और ‘HrithikXHombale’ जैसी बड़ी फिल्में भी शामिल हैं। प्रोडक्शन हाउस इससे पहले KGF, कांतारा और सालार जैसी सफल फिल्में दे चुका है।

















