रायपुर: थाना देवेंद्र नगर में ई-मालखाना 2.0 का शुभारंभ, जब्त संपत्तियों का होगा डिजिटल प्रबंधन

0
15

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के थाना देवेंद्र नगर में ई-मालखाना 2.0 का शुभारंभ किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अमित तुकाराम कांबले ने इस आधुनिक डिजिटल प्रणाली की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य जब्त संपत्तियों का पारदर्शी, सुरक्षित और तकनीक आधारित प्रबंधन सुनिश्चित करना है।

ई-मालखाना 2.0 ऐप के जरिए जब्त संपत्तियों का पूरा विवरण ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा। प्रत्येक जब्त वस्तु पर बारकोड लगाया गया है, जिसे स्कैन कर उसकी पूरी जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकेगी। इससे रिकॉर्ड संधारण, सत्यापन और न्यायालयीन प्रक्रिया अधिक आसान और प्रभावी होगी।

इससे पहले थाना कोतवाली, गंज और मौदहापारा में भी ई-मालखाना प्रणाली शुरू की जा चुकी है। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर अब अन्य थानों में भी इसे चरणबद्ध तरीके से लागू कर रहा है, ताकि पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, दक्षता और जवाबदेही को और मजबूत किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here