छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क के विकास के लिए 7,470 करोड़ रुपये का बजट आवंटित

0
9

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 32 स्टेशनों का विकास, 10 का पुनर्विकास पूरा


रायपुर छत्तीसगढ़ में रेल नेटवर्क और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार ने चालू वर्ष में 7,470 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में सांसद विजय बघेल के सवाल के जवाब में यह जानकारी दी।

32 रेलवे स्टेशनों का हो रहा विकास

रेल मंत्रालय के अनुसार, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के 32 रेलवे स्टेशनों के विकास का काम जारी है। इनमें से 10 स्टेशनों का पुनर्विकास पूरा किया जा चुका है। योजना के तहत यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं और बेहतर बुनियादी ढांचे को विकसित किया जा रहा है।

दल्लीराजहरा-रावघाट रेल लाइन पूरी

राज्य में रेल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए दल्लीराजहरा-रावघाट नई रेल लाइन परियोजना का काम पूरा हो चुका है। वहीं रावघाट-जगदलपुर रेल लाइन पर निर्माण कार्य अभी जारी है।

केंद्र सरकार के इस बजट और जारी परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ में रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं के विस्तार को गति मिलने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here