बिलासपुर-येलहंका साप्ताहिक ट्रेन सेवा को हरी झंडी, बेंगलुरु जाना होगा आसान

0
5

बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच रेल कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में नई साप्ताहिक ट्रेन सेवा शुरू की गई है। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू ने बुधवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर-येलहंका साप्ताहिक नियमित रेल सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा कि ट्रेन के नियमित संचालन से बिलासपुर और बेंगलुरु के बीच यात्रियों का आवागमन और अधिक सुविधाजनक होगा। इससे बिलासपुर समेत आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को भी दक्षिण भारत की यात्रा के लिए बेहतर रेल सुविधा मिलेगी।

हर बुधवार बिलासपुर से रवाना होगी ट्रेन

यह साप्ताहिक ट्रेन हर बुधवार दोपहर 2 बजे बिलासपुर से रवाना होगी और अगले दिन शाम 7 बजे येलहंका पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन हर गुरुवार रात 9:30 बजे येलहंका से रवाना होगी और निर्धारित मार्ग से बिलासपुर पहुंचेगी।

इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी

ट्रेन अपने सफर के दौरान भाटापारा, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, सिकंदराबाद, रायचूर और गुंतकल सहित कई प्रमुख स्टेशनों से होकर चलेगी।

नियमित सेवा शुरू होने से छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बेंगलुरु और दक्षिण भारत के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने के लिए एक और सीधी रेल सुविधा उपलब्ध हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here