ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे जंगल में माओवादियों का बड़ा डंप बरामद, हथियार और IED जब्त

0
7

बस्तर ओडिशा के मलकानगिरी जिले में सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। डिस्ट्रिक्ट वॉलंटियर फोर्स (DVF) ने ओडिशा-छत्तीसगढ़ सीमा से लगे वन क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चलाकर माओवादियों का एक बड़ा डंप बरामद किया है। मौके से हथियार, IED, क्लेमोर माइन और अन्य माओवादी सामग्री जब्त की गई है।

सूचना के आधार पर जंगल में चलाया सर्च ऑपरेशन

जानकारी के मुताबिक, आत्मसमर्पण कर चुके माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर DVF की टीम ने मथिली थाना क्षेत्र के चेरकोटला, किर्मिती, कोटवापादर और कडाभाटा के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया।

यह इलाका छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के दरभा थाना और सुकमा जिले के पुषपाल थाना क्षेत्र से सटा हुआ है। संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण सुरक्षा बलों ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद

सर्च ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों को तीन देसी बंदूकें, 5 किलो, 3 किलो और 2 किलो वजन के कई IED, दो क्लेमोर माइन बरामद हुईं। इसके अलावा कोडेक्स वायर, माओवादी बैनर और बड़ी मात्रा में अन्य सामग्री भी जब्त की गई है।

सुरक्षा बलों ने बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इलाके में माओवादी गतिविधियों को लेकर सर्च ऑपरेशन और निगरानी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here