रायगढ़ के जंगलों में अवैध लकड़ी तस्करी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

0
4

धरमजयगढ़, घरघोड़ा और तमनार वन क्षेत्रों से खैर-तेंदू की लकड़ियों की कटाई और अंतरराज्यीय तस्करी का मामला, एक आरोपी फरार


रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़, घरघोड़ा और तमनार वन क्षेत्रों में अवैध पेड़ कटाई और लकड़ी तस्करी के बड़े मामले का वन विभाग और पुलिस ने खुलासा किया है। कार्रवाई के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अब भी फरार बताया जा रहा है।

जांच में सामने आया है कि गिरोह से जुड़े आरोपी कथित तौर पर ग्रामीणों को पैसों का लालच देकर जंगलों से पेड़ों की कटाई करवाते थे। इसके बाद खैर और तेंदू प्रजाति की लकड़ियों को एकत्र कर उनका अवैध रूप से भंडारण किया जाता था।

बताया गया कि गिरोह द्वारा जंगलों से हासिल की गई लकड़ियों को अंतरराज्यीय स्तर पर अवैध तरीके से दूसरे राज्य भेजा जाता था। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई के बाद इस नेटवर्क से जुड़े लोगों तक पहुंचने में सफलता मिली है।

मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस और वन विभाग फरार आरोपी की तलाश में जुटे हैं। साथ ही पूरे गिरोह के नेटवर्क और अवैध लकड़ी तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here