मुंगेली को 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, सीएम साय ने किया लोकार्पण और शिलान्यास

0
12

68.14 करोड़ की लागत के 24 कार्यों का लोकार्पण, 397.26 करोड़ रुपये के 53 कार्यों की रखी आधारशिला

मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शुक्रवार को मुंगेली जिले के ग्राम कंतेली में 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से तैयार 24 विकास कार्यों का लोकार्पण किया। वहीं, 397 करोड़ 26 लाख 30 हजार रुपये की लागत के 53 विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 सड़क, सिंचाई और बुनियादी सुविधाओं का होगा विस्तार

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन विकास परियोजनाओं के पूरा होने से मुंगेली जिले में सड़क, सिंचाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लोगों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा विकास कार्यों को गति मिलेगी।

 केंद्रीय मंत्री और उपमुख्यमंत्री भी रहे मौजूद

ग्राम कंतेली में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित रहे।

कुल 77 विकास कार्यों के लोकार्पण और शिलान्यास के साथ जिले में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की दिशा में नए कार्यों की शुरुआत की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here