ई-रिक्शा में सवारी बनकर झपटमारी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दो घंटे में पुलिस ने सुलझाया मामला

0
7

ऑक्सीजोन गार्डन के पास यात्री से 3 हजार रुपये और मोबाइल छीनकर हुए थे फरार, आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और मोबाइल बरामद

रायपुर। राजधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में ई-रिक्शा में सवारी बनकर झपटमारी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने रेलवे स्टेशन जा रहे एक यात्री को निशाना बनाते हुए उसके 3 हजार रुपये नकद और वीवो कंपनी का मोबाइल फोन छीन लिया था। पुलिस ने शिकायत मिलने के महज दो घंटे के भीतर दोनों आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ लिया। उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा जब्त किया गया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 ऑक्सीजोन गार्डन के पास दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार, 13 नवंबर 2026 को प्रार्थी मदेश मानापुरे ने सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि वह ई-रिक्शा क्रमांक CG 04 NS 6418 में सवार होकर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान ऑक्सीजोन गार्डन के पास ई-रिक्शा चालक ने वाहन रोक दिया और अपने साथी के साथ मिलकर उनके जेब में रखे 3 हजार रुपये और वीवो मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया।

शिकायत के आधार पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 581/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2) और 3(5) में मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

सीसीटीवी फुटेज से मिली आरोपियों की जानकारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम ने जांच शुरू की। पुलिस ने प्रार्थी और आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके साथ ही घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए तथा मुखबिरों से भी जानकारी जुटाई गई।

जांच के दौरान पुलिस को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर विकास बघेल उर्फ चिंगरी और विनोद राणा उर्फ डैनी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद उनके कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा जब्त कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

  • विकास बघेल उर्फ चिंगरी (18 वर्ष), पिता घनश्याम बघेल, निवासी सुदामा नगर, कांती चौक, थाना टिकरापारा, रायपुर।
  • विनोद राणा उर्फ डैनी (21 वर्ष), पिता सोम बहादुर राणा, निवासी अंबेडकर आवास, थाना कबीर नगर, रायपुर।

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई डीसीपी सेंट्रल जोन तारकेश्वर पटेल के निर्देश पर की गई। पुलिस का कहना है कि चोरी, लूट और झपटमारी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पेट्रोलिंग और निगरानी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here