शुभांशु शुक्ला की सकुशल धरती वापसी, पीएम मोदी ने जताई खुशी

0
15000

कैलिफोर्निया/नई दिल्ली । अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (आईएसएस) पर गए भारत के अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला स्पेसएक्स के ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट के कैप्सूल में बैठकर पृथ्वी पर लौट आए हैं। दोपहर करीब 3 बजे उन्हें और उनके तीन अन्य साथियों को लेकर कैप्सूल पृथ्वी पर उतरा।

अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) पर 18 दिनों तक रहने के बाद शुभांशु एक्सिओम-4 मिशन के अपने तीन सहयोगी अंतरिक्षयात्रियों के साथ आज दोपहर 3:01 बजे प्रशांत महासागर में कैलिफोर्निया तट पर उतरे।

 

पीएम मोदी बोले: यह गगनयान मिशन की दिशा में मील का पत्थर

पीएम मोदी ने शुभांशु शुक्ला के सकुशल धरती पर लौट आने पर खुशी जताते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें पीएम मोदी ने लिखा ‘मैं पूरे देश के साथ ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्वागत करता हूं, जो अपने ऐतिहासिक अंतरिक्ष मिशन से पृथ्वी पर लौट आए हैं। अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन का दौरा करने वाले भारत के पहले अंतरिक्ष यात्री के रूप में, उन्होंने अपने समर्पण, साहस और अग्रणी भावना से करोड़ों सपनों को प्रेरित किया है। यह हमारे अपने मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन गगनयान की दिशा में एक और मील का पत्थर है।’

 

धरती पर आने में लगभग साढ़े 22 घंटे लगे

शुभांशु को आईएसएस से धरती पर आने में लगभग साढ़े 22 घंटे लगे। स्पेसएक्स का क्रू ड्रैगन अंतरिक्षयान सोमवार को आईएसएस से अलग हुआ। अनडॉकिंग (आईएसएस से अंतरिक्षयान से अलग होने) की प्रक्रिया भारतीय समयानुसार शाम लगभग 4:45 बजे हुई।

26 जून को ISS पर पहुंचे थे शुभांशु

एक्सिओम-4 मिशन के अंतरिक्षयात्री एक्सिओम-4 मिशन के तहत शुभांशु और तीन अन्य अंतरिक्षयात्री पैगी व्हिटसन, पोलैंड के स्लावोस्ज उजनांस्की-विस्नीवस्की, हंगरी के टिबोर कापू 26 जून को आइएसएस पर पहुंचे थे। इन अंतरिक्षयात्रियों ने आइएसएस से जुड़ने के बाद से लगभग 76 लाख मील की दूरी तय करते हुए पृथ्वी के चारों ओर लगभग 433 घंटे या 18 दिन तक 288 परिक्रमाएं कीं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here