अजिंक्य रहाणे ने छोड़ी मुंबई की कप्तानी

0
132

मुंबई । दिग्गज बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने घरेलू क्रिकेट के अगले सीजन (2025-26) की शुरुआत से पहले मुंबई क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। रहाणे ने सोशल मीडिया के माध्यम से कप्तानी छोड़ने की घोषणा की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रहाणे ने लिखा, मुंबई टीम की कप्तानी करना और चैंपियनशिप जीतना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही है। नया घरेलू सत्र शुरू होने वाला है। मेरा मानना है कि नए कप्तान को तैयार करने का सही समय है। इसलिए मैंने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 

रहाणे ने लिखा, मैं एक खिलाड़ी के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मुंबई क्रिकेट टीम के साथ अपनी यात्रा जारी रखूंगा ताकि हम और अधिक ट्रॉफी जीत सकें। आने वाले सीजन का बेसब्री से इंतजार है।

 

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में मुंबई ने 2023-24 सीजन में रणजी ट्रॉफी का खिताब जीता था। मुंबई रहाणे की कप्तानी में 2024-25 के रणजी सीजन में सेमीफाइनल तक पहुंची थी। मुंबई ने पिछले सीजन में सैयद मुश्ताक अली और ईरानी ट्रॉफी जीती थी। रहाणे का इसमें अहम रोल रहा था। मुश्ताक अली ट्रॉफी में वह टूर्नामेंट के शीर्ष स्कोरर रहे थे।

 

अजिंक्य रहाणे का नाम मुंबई क्रिकेट के दिग्गजों में शुमार है। वह प्रथम श्रेणी क्रिकेट में मुंबई के लिए सर्वाधिक रन और शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। पहले नंबर पर वसीम जाफर हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here