अक्षय और सैफ की 18 साल बाद एक साथ पर्दे पर वापसी

0
60

मुंबई । अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली लगभग 18 सालों के बाद स्क्रीन पर एक साथ नजर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शनिवार से शुरू हो गई है। अभिनेता अक्षय कुमार ने इंस्टाग्राम पर एक बीटीएस वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वह और सैफ और निर्देशक प्रियदर्शन के साथ बातचीत करते दिख रहे हैं। वीडियो पोस्ट कर अक्षय ने इसे कैप्शन दिया, हम सब ही हैं, थोड़े से शैतान। कोई ऊपर से संत है और कोई अंदर से हैवान। आज से फिल्म ‘हैवान’ की शूटिंग शुरू कर रहा हूं, और वो भी अपने पसंदीदा डायरेक्टर प्रियदर्शन सर के साथ। लगभग 18 साल बाद सैफ के साथ काम करने का मौका मिला है।

बता दें, सैफ और अक्षय आखिरी बार साल 2008 में फिल्म ‘टशन’ में एक साथ नजर आए थे। हालांकि, फिल्म बॉक्स ऑफिस में ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी। यश राज फिल्म्स बैनर तले इस फिल्म का निर्देशन विजय कृष्ण आचार्य ने किया था। इसमें सैफ और अक्षय के अलावा करीना कपूर खान और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में थे।

अक्षय के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ रिलीज होगी। मेकर्स ने इसका टीजर जारी कर दिया है, जिसमें अक्षय कुमार, अरशद वारसी के साथ ही सौरभ शुक्ला की भी कमाल की कॉमिक टाइमिंग नजर आ रही है। यह फिल्म ‘जॉली एलएलबी’ फ्रेंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसका निर्देशन सुभाष कपूर ने किया है। यह 19 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here