भावना बोहरा ने 14 करोड़ लागत की 3 सड़क निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

0
76

कवर्धा।  पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मंगलवार को ग्राम पाढ़ी और भाकुर में 14 करोड़ 58 लाख 5 हजार रुपए की लागत से निर्मित होने वाले 3 बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया।

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत ग्राम पाढ़ी में 9 करोड़ 52 लाख 35 हजार रु. की लागत से पंडरिया से बकेला तक कुल 13 किलोमीटर सड़क निर्माण एवं ग्राम भाकुर में 3 करोड़ 38 लाख 90 रु.की लागत से सेंदुरखार से छिंदीडीह तक 10.50 किलोमीटर और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतर्गत 1 करोड़ 67 लाख 25 हजार रु.की लागत से पंडरीपानी से बाकी बोदरी (पंडरिया) तक 2.30 किलोमीटर तक सड़क निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों के साथ भूमिपूजन कर बधाई दी। वर्तमान समय मे पंडरिया विधानसभा में लगभग 350 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य जारी है जिससे विधानसभा वासियों को आने वाले समय में सुगम व सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि आज का यह दिन हमारे वनांचल और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। लगभग ₹14.58 करोड़ से अधिक की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन पंडरिया विधानसभा में विकास, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों के विकास को नई गति देते हुए आज यहां सड़क,बिजली,पानी जैसे मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ ही अधोसंरचना निर्माण से वनांचल क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहें हैं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here