रायपुर साहित्य उत्सव – जीईसी चैप्टर का शासकीय इंजीनयरिंग कॉलेज, रायपुर में सफल आयोजन तकनीकी संस्थानों में साहित्यिक अभिव्यक्ति को मिला नया मंच

0
189

रायपुर साहित्य उत्सव – जीईसी चैप्टर का शासकीय इंजीनयरिंग कॉलेज, रायपुर में सफल आयोजन
तकनीकी संस्थानों में साहित्यिक अभिव्यक्ति को मिला नया मंच

रायपुर | रायपुर साहित्य उत्सव की तकनीकी संस्थान चैप्टर पहल के अंतर्गत रायपुर साहित्य उत्सव – जीईसी चैप्टर का सफल आयोजन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, रायपुर में किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य तकनीकी संस्थानों के विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों के बीच साहित्यिक सृजन, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा बौद्धिक संवाद को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम का आयोजन डॉ. एम. आर. खान, नोडल अधिकारी एवं प्राचार्य, शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, रायपुर के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संपन्न हुआ। उनके सहयोग, मार्गदर्शन और प्रेरणा से यह आयोजन प्रभावशाली एवं सुव्यवस्थित रूप से सफल रहा।

कार्यक्रम का समन्वय साहित्य विभाग के प्राध्यापकों डॉ. एस. के. दबड़गांव, डॉ. भावना निगम, श्री प्रशांत साहू एवं श्री आशीष ठाकुर द्वारा किया गया। लैंग्वेज ओरिएंटेड क्लब (LOK) के विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता तथा अन्य तकनीकी संस्थानों से आए साहित्य प्रेमियों के सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा।

साहित्यिक सत्र में प्रेम, संवेदना, समाज और देशभक्ति जैसे विविध विषयों पर आधारित कविताओं एवं रचनाओं की प्रस्तुति दी गई, जिसे श्रोताओं द्वारा सराहा गया।

कार्यक्रम का मूल्यांकन प्रतिष्ठित साहित्यकारों श्रीमती उर्मिला देवी (उर्मी), मीर अली मीर जी एवं श्री राजेश जैन (राही) द्वारा किया गया। निर्णायकों ने प्रतिभागियों को रचनात्मक सुझाव दिए और उनके प्रयासों की सराहना की।

परिणाम इस प्रकार रहे:

प्रथम स्थान:

सतीश चंद्राकर

द्वितीय स्थान: 

मिलेश सिंह सिदार

तृतीय स्थान:

प्रतिभा मिंज 

चयनित प्रतिभागी आगामी रायपुर साहित्य महोत्सव में भाग लेंगे, जो 23 से 25 जनवरी तक पुरखौती मुक्तांगन, नया रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस महोत्सव में देशभर के प्रतिष्ठित कवि, लेखक, संपादक, रचनाकार एवं विचारक शामिल होंगे।

कार्यक्रम के सफल संचालन में लैंग्वेज ओरिएंटेड क्लब (LOK) के स्वयंसेवकों अर्चना साहू, ऋषभ बंचोर, भूमि दास, विभोर एक्का, पंकज वर्मा एवं दिव्यांशु साहू का विशेष योगदान रहा।

रायपुर साहित्य उत्सव – जीईसी चैप्टर ने तकनीकी संस्थानों में साहित्य और संस्कृति को सशक्त मंच प्रदान करते हुए रचनात्मकता, संवाद और सांस्कृतिक चेतना को नई दिशा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here