भोरमदेव शक्कर कारखाने में हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

0
55

प्रबंधन पर अनदेखी के आरोप

कवर्धा । भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाने के अधिकारी-कर्मचारी अपनी तीन सूत्रीय मांगों डीए बढ़ोतरी, क्रमोन्नति-पदोन्नति और ग्रेच्युटीको लेकर पिछले तीन दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल के चलते कारखाने का मेंटेनेंस और उत्पादन कार्य पूरी तरह ठप हो गया है।

अधिकारी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सिन्हा ने बताया कि सभी प्रमुख विभागों मैन्युफैक्चरिंग, गन्ना, इंजीनियरिंग, नापतौल, प्रशासन और वित्त का कामकाज ठप है। इन विभागों में ठेका श्रमिकों के भरोसे अस्थायी रूप से काम चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रबंधन कुशल कर्मचारियों की मांगों को नज़रअंदाज़ कर अकुशल मजदूरों से कार्य करा रहा है, जिससे कारखाने को गंभीर क्षति होने की आशंका है।

सिन्हा ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से उनकी मांगों को शासन और प्रबंधन के समक्ष रखा गया है, लेकिन हर बार केवल मौखिक आश्वासन मिला। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।

प्रबंधन की चुप्पी के बीच आगामी पेराई सत्र पर भी संकट के बादल मंडराने लगे हैं।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here