प्रगति महाविद्यालय के पत्रकारिता के छात्रों ने विधानसभा परिसर का शैक्षणिक भ्रमण किया

0
102

पत्रकारिता के छात्रों ने विधानसभा परिसर का शैक्षणिक भ्रमण

प्रगति महाविद्यालय रायपुर के बीजेएमसी (जनसंचार विभाग) के छात्र-छात्राओं ने शैक्षणिक भ्रमण के तहत बीते 11 मार्च को विधानसभा की कार्यवाही का अवलोकन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने सदन के अंदर ध्यानाकर्षण सूचना पर पक्ष-विपक्ष के बीच सवाल जवाब को उत्सुकता से देखा और समझा, कार्यवाही देखने के बाद विद्यार्थियों ने कार्यवाही के बारे में अन्य जानकारी प्राप्त की।

विद्यार्थियों ने उत्सुकतावश प्रश्नो के माध्यम् से विधानसभा का संचालन कैसा होता?.
विधानसभा के कितने सत्र होते हैं? तथा सदन में सदस्य कैसे प्रश्न पूछते हैं एवं उनका उत्तर कैसे दिया जाता है, के अलावा प्रश्नकाल, शून्यकाल और ध्यानाकर्षण के विषय में भी जानकारियाँ हासिल की। विधानसभा भ्रमण के बाद छात्र-छात्राओं ने बालोद की विधायक श्रीमति संगीता सिन्हा आर घरसींवा के विधायक श्री अनुज शर्मा से मुलाकात की।

विधानसभा भ्रमण के दौरान पत्रकारिता विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवीण कुमार यादव और पत्रकारिता विभाग के प्रो. संजीव वर्मा शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here