डोंगरगढ़ के लिए चैत्र नवरात्रि मेले के मद्देनजर ट्रेनों में विशेष व्यवस्था

0
20

चैत्र नवरात्रि मेले के लिए डोंगरगढ़ जाने वाली ट्रेनों में विशेष व्यवस्था की गई है। 19 से 27 मार्च तक चलने वाले इस मेले के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई ट्रेनों के ठहराव और रूट में बदलाव किया है।

गाड़ी संख्या 68742/68741 गोंदिया-दुर्ग-गोंदिया मेमू पैसेंजर को रायपुर तक विस्तारित किया गया है, जबकि 68729/68730 रायपुर-डोंगरगढ़-रायपुर मेमू पैसेंजर गोंदिया तक जाएगी। इसके अलावा, 06886/06885 डोंगरगढ़-दुर्ग-डोंगरगढ़ मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन भी चलाई जाएगी।

रेलवे ने कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों को डोंगरगढ़ में अस्थायी ठहराव देने का भी फैसला किया है, ताकि श्रद्धालु आसानी से माँ बम्लेश्वरी मंदिर के दर्शन कर सकें।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here