कलेक्टर ने ली SIR, धान खरीदी, युवा उत्सव, सांसद खेल महोत्सव, बालोद टेक्नोफेस्ट आदि विषयों पर प्रेस वार्ता

0
47

कार्यों एवं योजनाओं की प्रगति के संबंध में दी विस्तारपूर्वक जानकारी


बालोद । राज्य शासन के निर्देशानुसार कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा ने आज विशेष गहन पुनरीक्षण, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य, जिला स्तरीय युवा उत्सव, सांसद खेल महोत्सव, बालोद टेक्नोफेस्ट, ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल अंतर्गत फसल चक्र, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, जिला पंचायत कार्यालय बालोद का डिजिटलाईजेशन, आधार सक्षम बायोमेट्रिक उपस्थिति, मिशन गोद विषय पर आज संयुक्त जिला कार्यालय सभाकक्ष में मासिक प्रेस वार्ता लेकर बालोद जिले में उक्त सभी योजनाओं की अद्यतन स्थिति तथा कार्यों एवं योजनाओं के प्रगति के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक, जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर सहित मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here