रायपुर जिला पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2023–24 रायपुर रेंज अंतर्गत जिला रायपुर हेतु आरक्षक भर्ती 2023–24 परीक्षा केन्द्र क्रमांक–1 पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय माना–रायपुर में आरक्षक (चालक) एवं आरक्षक (ट्रेड टेलर) पद सम्मिलित अभ्यर्थी जो दस्तावेज़ जाँच, शारीरिक नापजोख, शारीरिक दक्षता परीक्षा एवं लिखित परीक्षा में सम्मिलित हुए थे,
दिनांक 17/11/2025 को आरक्षक (चालक) का ट्रेड टेस्ट

एवं
दिनांक 18/11/2025 को आरक्षक (ट्रेड टेलर) का ट्रेड टेस्ट हेतु
रक्षित केन्द्र रायपुर स्थित पुलिस ग्राउण्ड में अनिवार्य रूप से प्रातः 07:00 बजे
शारीरिक दक्षता हेतु जारी एडमिट कार्ड/लिखित परीक्षा हेतु व्यापम द्वारा जारी एडमिट कार्ड के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें। अभ्यर्थी अपने साथ अपनी सुविधा हेतु ट्रेड टेस्ट से संबंधित सामग्री ला सकते हैं।
























