डिप्टी सीएम शर्मा ने सामुदायिक भवनों का किया लोकार्पण

0
28

कवर्धा । उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कवर्धा प्रवास के दौरान सोमवार को देवांगन समाज तथा क्षत्रिय पवार समाज के नए सामुदायिक भवनों का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर समाजजनों ने उपमुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। उपमुख्यमंत्री शर्मा ने मां परमेश्वरी की पूजा-अर्चना एवं आशीर्वाद ग्रहण कर नवनिर्मित सामुदायिक भवनों का लोकार्पण किया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री शर्मा ने दोनों समाजों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को नवीन भवन की शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि सामुदायिक भवन सामाजिक एकता, सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण तथा समाज के युवा वर्ग को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार समाजों के सशक्तिकरण एवं उनके विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है एवं उनके उत्थान, शिक्षा, रोजगार और कौशल विकास को बढ़ावा देने हेतु सदैव प्रतिबद्ध है। नवीन सामुदायिक भवन समाज की विविध गतिविधियों, बैठकों, सामाजिक कार्यक्रमों तथा सांस्कृतिक आयोजनों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here